HomeSportsIND vs NZ 3rd ODI: वनडे में नंबर-1 बना भारत- न्यूजीलैंड को...

IND vs NZ 3rd ODI: वनडे में नंबर-1 बना भारत- न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, कीवियों पर तीसरी बार क्लीन स्वीप

हमें फॉलो करें

IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। इस रिजल्ट का मतलब यह है कि भारतीय टीम अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है। टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं। टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है।

- Advertisement -

भारत ने तीसरी बार न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया है।

IND vs NZ 3rd ODI

उसने 2010 और 1988 में भी ऐसा किया था। उसने लगातार 7वां वनडे मैच भी जीता है।

इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया(IND vs NZ 3rd ODI)। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। विराट कोहली ने बीच में 36 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन बनाए।

- Advertisement -

Also Read: Top 10 List of Double Centuries in ODI Cricket

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलताएं मिलीं। हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से एक-एक विकेट आए।(IND vs NZ 3rd ODI)

न्यूजीलैंड 295 रनों पर ढेर(IND vs NZ 3rd ODI)


इंदौर में भारत ने न्यूजीलैंड को 386 रनों का टारगेट दिया था लेकिन कीवी टीम 41.2 ओवर में 295 रनों पर ढेर हो गई। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट चटकाए। चहल को 2 और उमरान-हार्दिक को 1-1 विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर मैन ऑफ द मैच रहे। न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉनवे ने शतक लगाया। कॉनवे ने 100 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली। हेनरी निकोल्स ने 42 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

रोहित-गिल के शतक, हार्दिक की फिफ्टी


न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये फैसला कीवियों पर भारी पड़ गया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। कीवी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। रोहित और गिल ने 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ओपनरों ने शतक लगाए।(IND vs NZ 3rd ODI) रोहित ने 101 और गिल ने 112 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रन बनाए। न्यूजीलैंड के डफी और टिकनर ने 3-3 विकेट चटकाए।

Also Read: KL Rahul Athiya Shetty Wedding Photos: भारतीय बैटर ने गर्लफ्रेंड से रचाया ब्‍याह

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

69th National Film Awards 2023 full list actor and actress Neha Malik लाल रंग की बिकनी में इंटरनेट पर छा गई ये एक्ट्रेस Apple Store launch in Mumbai: Tim Cook eats Vada pav with Madhuri Dixit, celebs pose with the CEO Nandini Gupta wins Femina Miss India 2023 Palak Tiwari ने खुलासा किया कि सलमान खान अपने सेट पर महिलाओं को ‘कम नेकलाइन’ पहनने की अनुमति नहीं देते हैं