Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है।
Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी।
मामला यहीं नहीं रुका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे भी रोक दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
करीब 10 वाहनों में लगाई आग
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सड़क किनारे खड़ी 3-4 बाइकों में भी आग लगाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया गया।
Also Read: PM KISAN Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा फैसला, अब 2031 तक मिलते रहेंगे सालाना ₹6000
NH-30 पर लगा जाम
हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। 9 थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगजनी तथा तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।
पटना में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा! 8 PHOTO में देखें जीरो माइल पर आग, पथराव और बवाल
पटना में भीषण सड़क हादसा
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल (पहाड़ी पंप हाउस) के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।





