News

Bageshwar Baba: बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़, 10 घायल:अर्जी लगाने के लिए लगी थी भीड़, गर्मी-उमस से बेहोश हुए, गिरने से कई चोटिल

Bageshwar Baba

Bageshwar Baba: ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।

दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी। भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा है। घायल हुए लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं(Bageshwar Baba)।

Bageshwar Baba: बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़

फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पंडाल में अभी भी 1 लाख से ज्यादा लोग कथा सुनने के लिए मौजूद हैं।

Baba Bageshwar Dham In Greater Noida: Bageshwar Baba In Greater Noida Location, Jaitpur Metro Station

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर(Bageshwar Baba) सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग दिव्य दरबार में शामिल होने पहुंचे थे।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।
दिव्य दरबार में अर्जी लगाने के लिए लोगों में होड़ मची थी। तभी भीड़ बेकाबू हो गई।
गर्मी-उमस अधिक होने से कई लोग बेहोश हो गए। एक महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई।

भीड़ अधिक होने से हालात बेकाबू हो गए

कार्यक्रम के लिए आयोजकों तीन पंडाल लगाए थे और तीनों भर गए थे। पंडाल के बाहर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में VVIP पास जारी किए गए थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए VIP एंट्री पहले ही बंद कर दी गई थी।

दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए।

स्थिति को देख पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं से घर जाने का अनुरोध किया। लोगों से कहा गया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।

आयोजक बोले- कोई भगदड़ नहीं मची, गलत तरीके से वीडियो पेश किए गए

Bageshwar Baba के दिव्य दरबार के मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा का कहना है, यहां पर किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनको गलत तरीके से पेश किया गया है। यहां हमारे और प्रशासन के अनुमान से ज्यादा लोग आ गए। उसी की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई, अब सब कुछ ठीक है।

Also Read: Delhi-Meerut Road Accident के मृतकों का 7 घंटे में पोस्टमार्टम, शवों को देख कांपे फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हाथ

Also Read: Jawan Preview Twitter Review: Seeing the powerful preview of Shahrukh Khan’s ‘Jawan’, fans were blown away, people said – ‘Garda Uda Diya Bhai’

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp