Bollywood

Khesari Lal Godfather: भोजपुरी का ‘गॉडफादर’, अलग अंदाज में दिखे खेसारी लाल

Khesari Lal Godfather

Khesari Lal Godfather: भोजपुरी की हिट मशीन सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और फिल्म प्रेजेन्टर रत्नकार कुमार की फिल्म ‘गॉड फादर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में खेसारीलाल यादव के धांसू लुक ने भोजपुरी सिने प्रेमियों के होश उड़ा दिए।

भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

Khesari Lal Yadav Movies Godfather First Look Out:

Khesari Lal Godfather

भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्में और गानें दिए हैं। वहीं, ​इन दिनों खेसारी अपनी आने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब ‘गॉडफादर’ से उनका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्टर को पहली नजर में पहचान पाना बेहद मुश्किल होगा।

‘गॉडफादर’ का फर्स्ट लुक आया सामने(Khesari Lal Godfather)

फिल्म मेकर रत्नकार कुमार ने अपनी फिल्म ‘गॉडफादर’ से खेसारी लाल यादव का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है, जो काफी धांसू है। फर्स्ट लुक से साफ पता चल रहा है कि खेसारी इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल सफेद दाढ़ी और सफेद बाल में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने कंधे पर बैट लिया हुआ है। तस्वीर में खेसारी की जबरदस्त बॉडी देखने लायक है। इस फिल्म को पराग पाटिल द्वारा निर्देशित​ किया गया है। फर्स्ट लुक(Khesari Lal Godfather) के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

Also Read: Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सात वचन के साथ पूरे हुए फेरे

फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे फिल्म से जुड़ी और भी तस्वीरें दर्शकों को हैरान करने वाली हैं। लोगों ने जो सोचा भी नहीं होगा, उससे भी ज्यादा शानदार हमने इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर और भी धमाल मचाने वाला होगा। हम वह भी जल्द ही लेकर आएंगे। ‘गॉडफादर’ हमारा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि फिल्म(Khesari Lal Godfather) दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।

Also Read: Rakhi Sawant के चक्कर मे आदिल गये जेल, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई थी मारपीट की FIR

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp