Bihar IPL Team: क्या आईपीएल में बिहार की टीम बनाएंगे वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल? X पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Date:

- Advertisement -

Bihar IPL Team: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने बिहार के लिए आईपीएल टीम बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार ने Ishan Kishan, Vaibhav Suryavanshi और Saqib Hussain जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, फिर भी राज्य को क्रिकेट में पहचान नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि सही सुविधाएं मिलने पर बिहार की टीम दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल हो सकती है.

Bihar IPL Team

क्या आने वाले समय में बिहार की अपनी आईपीएल टीम देखने को मिलेगी? यह सवाल अब तेजी से चर्चा में है. इसकी वजह बने हैं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति अग्रवाल (Bihar IPL Team). उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार के लिए आईपीएल टीम की मांग उठाई है. उनके इस पोस्ट के बाद बिहार में क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई बहस शुरू हो गई है.

Bihar IPL Team

- Advertisement -

बता दें कि अनिल अग्रवाल मूल रूप से बिहार से ही हैं. हालांकि वह अब ब्रिटेन(Bihar IPL Team) में रहते हैं, लेकिन बिहार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहता है. वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की तारीफ करते हैं और यहां के युवाओं की प्रतिभा का जिक्र करते रहते हैं.

बिहार है IPL का हकदार

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स(Bihar IPL Team) जैसी टीमें हैं, उसी तरह बिहार की भी अपनी एक मजबूत आईपीएल टीम होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं. लेकिन फिर भी राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है.

- Advertisement -

अनिल अग्रवाल का X पोस्ट

अनिल अग्रवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या आपको नहीं लगता चेन्नई सुपर किंग्स(Bihar IPL Team), मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।

पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI(Bihar IPL Team) डबल सेंचुरी लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नजरें हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।”

इन 3 खिलाड़ियों के दीवाने हैं अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने बिहार के कई खिलाड़ियों का उदाहरण भी दिया. पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए. वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं.

सोशल मीडिया रिएक्शन

अनिल अग्रवाल की यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। जहां बहुत से लोग इस विचार से बेहद उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ लोग थोड़े संशय में भी दिखे। एक यूजर ने अनिल अग्रवाल की तारीफ करते हुए लिखा, “बिहार में कभी भी टैलेंट की कमी नहीं रही, कमी रही है तो सिर्फ सही प्लेटफॉर्म और पहचान की। ईशान, वैभव और साकिब को पैदा करने वाली इस मिट्टी को अपनी खुद की आईपीएल टीम मिलनी ही चाहिए।”

वहीं दूसरे यूजर ने इस वादे पर सीधे सवाल दागते हुए पूछा, “सर, आपके इस ‘बिना शर्त सपोर्ट’ का असली मतलब क्या है? क्या आप बिहार में कोई बड़ी क्रिकेट अकादमी(Bihar IPL Team) खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं? या फिर कोई इंटरनेशनल लेवल का स्टेडियम बनाने वाले हैं? कृपया थोड़ा साफ-साफ बताइए कि यह सिर्फ एक ट्वीट है या जमीन पर भी कुछ काम होगा?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सर, क्या आपको नहीं लगता कि हमें क्रिकेट की दीवानगी से थोड़ा ऊपर उठकर बाकी खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए? असली टैलेंट गांवों में छुपा है। साल 2028 का ओलंपिक आने वाला है, थोड़ा बड़ा सोचिए सर! ओलंपिक का एक मेडल पूरे राज्य की किस्मत बदल सकता है।”

- Advertisement -

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related