Suicide: भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक आईपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और परिवार के साथ रहती थी।
Bhopal 11th Class Girl Student Suicide Case
भोपाल के चार इमली इलाके में आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मोबाइल, लैपटॉप और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर उसने चार इमली स्थित सरकारी आवास में अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।4

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और मैसेज की जांच के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसकी सहेलियों और करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
बताया जा रहा है कि मृतका की मां न्यायिक सेवा में हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं। वहीं संजीव कंचन वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) नारकोटिक्स के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

