Home Travel Best Places in India to Visit in February: फरवरी में घूमने के...

Best Places in India to Visit in February: फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

281
Best Places in India to Visit in February

Visit in February: फरवरी घूमने के लिए सबसे सुहाना मौसम है। इस महीने में आपको ना तो बर्फीली हवाओं को सामना करना पड़ेगा और ना ही गर्मी देखने को मिलेगी। वसंत के आते ही सब कुछ खिल जाता है, वैसे ही आप भी खिल जाएँगे। अगर आपने अपनी रजाई से निकलने का मन बना लिया है तो कहाँ जाएँ? इसका जवाब हमारे पास है। हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बता देते हैं। आप इन जगहों पर इस फरवरी जा सकते हैं।

फरवरी में सबसे अच्छा हॉलिडे डेस्टिनेशन कौन सा है?(Best Places in India to Visit in February)

यदि यह सर्दियों की धूप है, तो आरामदायक तापमान के कारण कैनकन, मिस्र और क्यूबा फरवरी में सबसे अच्छे समुद्र तट स्थलों में से कुछ हैं। यूरोप के आकर्षक शहर वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक छुट्टी के लिए आदर्श हैं।

कूर्ग(Coorg)

Coorg

कर्नाटक के कूर्ग शहर को देखते ही आपके मन में यह सवाल आएगा कि क्या हमें यहीं बस जाना चाहिए. इस शहर को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है.

Suggested Read: Rann Utsav: Gujarat’s Annual White Desert Carnival

महाबलेश्वर(Mahabaleshwar)

बसूरत नज़ारे हैं जो हर किसी को यहाँ आने के लिए आकर्षित करती है। फरवरी में यहाँ का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा नहीं होता है। आप यहाँ जाएँ तो स्टॉबेरी फाॅर्म जाएँ, मार्पो फूड का स्वाद लें, वेन्ना लेक देखें और पंचगनी ट्रेक करें। यहाँ जाने के लिए सबसे बेस्ट रूट ट्रेन का है। सबसे नज़दीक रेलवे स्टेशन वाथर है।

ऊटी(Ooty)

Ooty

ऊटी का नेचर बेहद खूबसूरत और सुकून वाला है, आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आएगी। इस खूबसूरती को देखने के लिए जब आप यहां आएं तो ऊटी लेक, टाॅय ट्रेन, बाॅटेनिक्ल गाॅर्डन और दोडबेट्ट ट्रेक कर सकते हैं। ऊटी जाने के लिए सबसे नजदीक एयरपोर्ट कोयंबटूर और रेलवे स्टेशन मेट्टुपलयम है।

खजुराहो(Khajuraho)

khajuraho-india-temple

आपको इस फरवरी खजुराहो इसलिए भी जाना चाहिए क्योंकि तब आप खजुराहो डांस फेस्टिवल के हिस्सा बन सकते हैं। खजुराहो डांस फेस्टिवल में कई भारतीय पारंपरिक नृत्यों और म्यूजिक का आनंद लें। ये फेस्टिवल 20 फरवरी 2020 से 26 फरवरी 2020 तक चलेगा। खजुराहो पहुँचने के लिए सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन खजुराहो है।

जैसलमेर(Jaisalmer)

राजस्थान का जैसलमेर, अपनी विरासत और संस्कृति के लिए मशहूर यह शहर आपको बेहद आकर्षित करेगा. यहां आपको इतिहास के छाप को देखने को मिलेंगे.

Must Read : Travel to North East India: ‘The Hidden Jewels’

कोणार्क मंदिर(Konark Sun Temple)

ये सूर्य मंदिर एक रथ के पहिये के आकार में बनाया गया है। कोणार्क मंदिर की यात्रा के लिए फरवरी सबसे अच्छा समय है। अगर आप फरवरी में कोणार्क जाएँ तो 19 फरवरी से 23 फरवरी तक होने वाले कोणार्क डांस फेस्टिवल को भी देख सकते हैं। कोणार्क जाने के लिए सबसे नज़दीक एयरपोर्ट भुवनेश्वर है और पुरी सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।

गुलमर्ग(Gulmarg)

अगर आप फरवरी के महीने में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो इस समय गुलमर्ग से बेहतर कोई लोकेशन नहीं हो सकती. इस वक्त गुलमर्ग सफेद बर्फों से ढका हुआ है

आगरा(Agra)

फरवरी में यहाँ ताज महोत्सव सेलिब्रेट किया जाता है। इस फेस्टिवल में देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक जगह पर देखने का मौका मिलता है। ये 10 दिन का इवेंट होता है जिसमें 18वीं और 19वीं सदी के मुग़ल काल की झलक भी देखने को मिलती है। इस साल ये महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी 2020 तक चलेगा। आप आगरा इस महोत्सव के बहाने जा सकते हैं। आप यहाँ आएँ तो ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद ज़रूर देखें। यहाँ जाने के लिए सबसे नज़दीक रूट रेलवे है और सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आगरा है

Also Read: 10 Best Places to Visit in Bihar, Tourist Places & Top Attractions