Rahul Gandhi बोले- आज नहीं तो कल सच जीतता है:सजा पर रोक के बाद मीडिया से बोले राहुल गांधी, देखते हैं सांसदी कब बहाल होगी

Date:

Modi Surname Case कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को Supreme Court से राहत मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर है। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर खुशी जताई है। प्रियंका गांधी ने कहा की माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।

खड़गे बोले- संविधान जिंदा है, डेमोक्रेसी की जीत(Rahul Gandhi)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सारे लोग खुश हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमारी बातें निगेटिव जाती हैं, कभी पॉजिटिव भी होती हैं। मैं सु्प्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। अभी संविधान जिंदा है। न्याय मिल सकता है। सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं है, भारत की जनता और डेमोक्रेसी की जीत है। इससे बहुत बड़ा फायदा देश को हुआ है।

Rahul Gandhi की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों में स्थित दफ्तरों में भी अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Rahul Gandhi मोदी सरनेम मामला

अदालत ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी(Rahul Gandhi) का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

Also Read:

SC का हस्तक्षेप स्वागत योग्यः CM अरविंद केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी(Modi Surname Case) के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। यह भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है।” मुख्यमंत्री(Modi Surname Case) ने इस दौरान राहुल गांधी(Rahul Gandhi) और वायनाड के लोगों को बधाई दी है।

Also Read: Bihar: बाप के राह पे चला बेटा, Shahabuddin के बेटे Osama ने रंगदारी माँगी, कार्बाइन चलाया! Motihari में FIR हुआ है, FIR

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related