ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें दोपहर 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। दास को सीने में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया था। घटना के करीब 7 घंटे बाद इलाज के दौरान दास की मौत हो गई।
घटना के दौरान मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली दाग दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा(ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
आरोपी ASI गिरफ्तार(ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री)
पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है। इधर, राज्य सरकार ने मामले की जांच CID-क्राइम ब्रांच को दे दी है। 7 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में साइबर, बैलिस्टिक और क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व DSP रमेश सी डोरा कर रहे हैं।
लोगों ने पुलिसकर्मी को गोली चलाकर भागते देखा
आई विटनेस एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। जब वो पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी उन पर किसी ने गोली चला दी। हमने देखा एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था।
पत्नी का दावा- मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा ASI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो- मंत्री(ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री) पर फायरिंग करने वाला ASI गोपाल दास मानसिक रूप से बीमार है, जिसका वो 7-8 साल से इलाज करा रहा है। यह बात गोपाल की पतनी जयंती ने कही है। जयंती का कहना है कि दवा लेने के बाद ही गोपाल सामान्य व्यवहार करता है। उन्होंने कहा- मुझे घटना की जानकारी न्यूज से ही मिली थी। वो पांच महीने पहले घर आया था। रविवार सुबह मेरी और बेटी की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद बात नहीं हुई।
सीएम ने कहा- नब किशोर पार्टी और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण थे
ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर के निधन की खबर मिलने पर कहा- ये मेरे लिए गहरा झटका है। वह पार्टी और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण थे। उनका निधन पूरे ओडिशा राज्य की क्षति है।
झारसुगुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक(ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री)
नब किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 का चुनाव वे बीजू जनता दल से लड़कर लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नब किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता था।
ओडिशा के सबसे अमीर मंत्रियों में से थे नब किशोर
नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों(ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री) में से एक थे। उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा के कई बैंकों में 45.12 लाख रुपए से अधिक रकम जमा है। इसके अलावा 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन हैं, जिसमें 1.14 करोड़ की एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है।
Also Read: दिल्ली में पुलिस पर 100 से ज्यादा अफ्रीकी नागरिकों ने किया हमला