Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Date:

- Advertisement -

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। उनकी उम्र 72 साल थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर ने लील लिया।

Sushil Modi Death

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।

डिप्टी सीएम ने एक्स पर दी जानकारी

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पर सुशील मोदी के निधन की जानकारी(Sushil Modi Death) साझा की। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है”।

- Advertisement -

सुशील मोदी को हुआ था Cancer

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया है. सम्राट चौधरी ने लिखा,

“बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है. ॐ शांति शांति.”

- Advertisement -

वहीं विजय कुमार सिन्हा ने लिखा,

“भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे. पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल(Sushil Modi Death) प्रदान करें.”

Sushil Kumar Modi का निधन, 72 साल की उम्र में कैंसर की बीमारी से हुआ निधन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में निधन. राजनीतिक गलियारों से दुखद खबर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया है.

- Advertisement -

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, Abhijeet Dipke का आया Reaction

Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, Abhijeet...

Paper Leak News: PM मोदी का बड़ा ऐलान, Fast Track Court बनेंगे, पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Paper Leak News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को...