Nuh Clash: गोलीबारी के बीच मंदिर में फंसी महिलाएं, फूंक दिए गए वाहन; इंटरनेट बंद और जिले में धारा 144 लागू

Date:

- Advertisement -

Nuh Clash: हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। दो गुटों में हुए टकराव के बाद तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया।

Nuh Clash: गोलीबारी के  नूंहबीच मंदिर में फंसी महिलाएं

इसमें कई लोग और पुलिसवाले घायल हो गए। दो लोगों की गोली लगने से मौत की भी खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। नूंह जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई है, साथ ही पूरे जिले में धारा 144 लगाते हुए दो अगस्त यानी 2 दिन के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

- Advertisement -

Clash in Nuh हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। वाहनों में आग लगा दी गई है। इसके अलावा पुलिस थाने और सरकारी कार्यालय में भी आग लगाने के साथ तोड़फोड़ की सूचना है। कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

40 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

Nuh Clash

- Advertisement -

सोमवार दोपहर को सबसे पहले तिरंगा पार्क के पास हिंसा भड़की जिसने देखते ही देखते पूरे नूंह शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पुराना बस स्टैंड, होटल बाइपास, मेन बाजार, अनाज मंडी और गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर एक के बाद एक गाड़ियां फूंक दी गई।

मंदिरों में भी तोड़फोड़(Haryana)

नूंह में भड़की हिंसा की चिंगारी मंदिरों तक भी पहुंच गई। उपद्रवियों ने कई जगह मंदिरों में तोड़फोड़ करने के अलावा आगजनी की कोशिश की। नूंह सिटी में पलड़ी रोड श्मशान घाट के पास काली माता मंदिर में उपद्रवियों ने खूब तोड़फोड़ की।

गुरुग्राम तक पहुंची हिंसा की आंच, सोहना में कारों में लगाई आग

Nuh Clash

नूंह में हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई है। सोहना में उपद्रवियों ने दो कारों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा दो कारों में तोड़फोड़ की गई है। विरोध में सोहना शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं।

तलवार लेकर पहुंच रहे उपद्रवी

मंदिर में फंसे लोगों में इसमें आसपास के जिलों के लोग शामिल हैं। समीपवर्ती गांव से मुस्लिम समुदाय के लोग तलवारों का हथियार लेकर नूह पहुंच रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र पर भी हमला किया गया है। डॉ सुरेंद्र जैन का कहना है कि यात्रा से कार्यकर्ताओं को खींचकर हर में ले जाया गया। कई कार्यकर्ता लापता हैं।

होमगार्ड की गोली लगने से मौत

मंदिर के बाहर गोलीबारी में एक होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिली है। गोली लगने के बाद होमगार्ड को गुरुग्राम के मेडिसिटी लाया गया था, यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
- Advertisement -

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, Abhijeet Dipke का आया Reaction

Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, Abhijeet...

Paper Leak News: PM मोदी का बड़ा ऐलान, Fast Track Court बनेंगे, पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Paper Leak News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को...