HomeNewsG20 Summit के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर, Ask Gita से...

G20 Summit के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर, Ask Gita से मिलेगा हर सवाल का जवाब,5 हजार साल का इतिहास दिखेगा

हमें फॉलो करें

G20 Summit: भारत दिल्ली के भारत मंडपम में नौ और 10 सितंबर को 18वें G20 सम्मेलन की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित है। भारत पहली बार G20 समिट (G20 Summit)  की मेजबानी कर रहा है। वर्तमान समय में डिजिटल वर्ल्ड आपको एक क्लिक पर सभी जरूरी सर्विसेस से जोड़ता है। भारत सरकार इस डिजिटल वर्ल्ड के जरिए G20 में दुनियाभर के तमाम दिग्गजों का स्वागत कर रही है। G20 समिट में डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक्सपीरियंस हॉल तैयार किए गए हैं।

G20 Summit के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर

G20-Summit 2023

- Advertisement -

देश में दुनियाभर से आए मेहमान डिजिटल वर्ल्ड में भारत की उपलब्धियों को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। बात चाहे Ask Gita की हो या फिर UPI की… इन हॉल में मेहमानों को डिजिटल इंडिया का पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा।

दिल्ली इस वक्त दुनियाभर के लिए हॉट स्पॉट बनी हुई है। इसकी वजह G20 सम्मेलन G20 Summit है। भारत की अध्यक्षता में दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियां दिल्ली में एक मंच पर होंगी। देश के सबसे बड़े इनडोर हॉल भारत मंडपम में इस सिम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

AI एंकर कहेगी- नमस्ते, भारत में आपका स्वागत है

बता दें कि, एग्जिबिशन की एंट्री पर AI होलोबॉक्स रखा है। इस होलोबॉक्स में एक सुंदर AI एंकर दिखती है। ये एंकर विदेशी मेहमानों का स्वागत करेगी। इसमें एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी है, जो रियल एंकर वाली फील देती है।

- Advertisement -

जानकारी दें कि, होलोबॉक्स में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, उदहारण के तौर पर अगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन होलोबॉक्स के सामने खड़े होते हैं, तो एंकर उन्हें झट पहचान लेगी। फिर उनसे उन्हीं की भाषा में बात भी करेगी।

Also Read: Aditya L1 Video: चंद्रयान 3 के बाद अब Aditya L1 ने ली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा का दिखा अद्भुत नजारा

हर सवाल का जवाब देगी ‘गीता AI’

इस खोब्सुरण प्रदर्शनी के आखिर में एक कियोस्क पर गीता AI को रखा गया है। यहां आप जिंदगी की उलझनों से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। सवाल के हिसाब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल गीता की शिक्षा का सहारा लेकर आपको उसका माकूल जवाब देता है। गीता के जिस श्लोक से उसने जवाब लिया है, उसके बारे में भी यह AI बताता है।

Also Read: G20 Summit 2023 After Sheikh Hasina, British Prime Minister Rishi Sunak reached Delhi, now waiting for Biden and Macron

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

69th National Film Awards 2023 full list actor and actress Neha Malik लाल रंग की बिकनी में इंटरनेट पर छा गई ये एक्ट्रेस Apple Store launch in Mumbai: Tim Cook eats Vada pav with Madhuri Dixit, celebs pose with the CEO Nandini Gupta wins Femina Miss India 2023 Palak Tiwari ने खुलासा किया कि सलमान खान अपने सेट पर महिलाओं को ‘कम नेकलाइन’ पहनने की अनुमति नहीं देते हैं