Bollywood

Bigg Boss 17 में होगी Elvish Yadav की एक्स गर्लफ्रेंड Kirti Mehra की एंट्री? Salman Khan के शो में मचेगा बवाल

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra In Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra In Bigg Boss 17: बिग बॉस 17′ जल्द ही शुरु होने वाला है ऐसे में फैंस भी नजरें टिका कर शो के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। यह शो 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर आने वाला है। ‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, …

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra In Bigg Boss 17(बिग बॉस के घर में पक्की हुई एल्विश की एक्स की एंट्री)

Bigg Boss 17 Contestants List Elvish yadav Ex girlfriend kirti Mehra

‘बिग बॉस 17’ को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। सलमान खान के शो में अब एल्विश यादव के पहले प्यार का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया की रिपोर्ट की अनुसार शो में एल्विश की एक्स कीर्ति मेहरा का नाम भी फाइनल हो चुका है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या कीर्ति को एल्विश के नाम का फायदा मिलेगा।

दरअसल कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कीर्ति के साथ उनके एक दोस्त नजर आ रहे हैं, जो कह रहे हैं कि 15 अक्टूबर को क्या खुशखबरी आने वाली है। हालांकि व्लॉग में कीर्ति उस बात को छुपाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, “अभी सिर्फ जानने वाले लोगों को ही पता चला है, आपको भी पता चलेगा और ये सब लोग ही बताएंगे।” वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका दोस्त कह रहा है, “भाई अभी हम नहीं बता सकते लेकिन बहुत तगड़ी चीज आने वाली है। आप लोग भी सोचोगे कि ये वहां कैसे चली गई।” कीर्ति मेहरा के व्लॉग की इस क्लिप को बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने शेयर किया है।

Also Read: Bigg Boss 17 will become a threat to everyone when adult content creators will enter.

कौन है एल्विश की एक्स कीर्ति मेहरा(Who is Elvish’s ex Kirti Mehra?)

आपको बता दें कि एल्विश यादव की तरह ही उनकी एक्स कीर्ति मेहरा भी काफी फेमस हैं। कीर्ति एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया पर कीर्ति अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। दोनों जब एक दूसरे को डेट करते थे तब फैंस को लगता था कि वह जल्द ही शादी की खबर सुनाएंगे, लेकिन उन्होंने अचानक ही ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका दिया था। ब्रेकअप के बाद खबरें आईं थी कि एल्विश ने कीर्ति को धोखा दिया है। हालांकि, बाद में कीर्ति ने क्लियर किया कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए थे। बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार रात 9 बजे ऑनएयर होगा।

Also Read: Shweta-Ronit Video: ‘रोनित रॉय’ के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक हुई ‘श्वेता तिवारी’, फैंस की निकली आह? बोले- क्या केमेस्ट्री है

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp