Dangal Girl Died: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट और आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाने वालीं सुहानी भटनागर(Suhani Bhatnagar Death) का निधन हो गया है। महज 19 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशंसक उन्हें ‘दंगल गर्ल’ के नाम से जानते थे। उनके अचानक चले जाने से सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी हो रही है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।
कौन हैं सुहानी भटनागर?(Who is Suhani Bhatnagar?)
सुहानी भटनागर के बारे में बात की जाए तो वो बॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में काम किया था। इसे 2016 में रिलीज किया गया था, जिससे एक्ट्रेस को लाइमलाइट मिली थी। मूवी में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस कई टीवी एड्स में भी काम कर चुकी थीं।
उनकी मां की रोते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये दिल को तोड़ने वाली हैं। बता दें कि सुहानी काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
क्यों बनाई थी फिल्म से दूरियां?(Dangal Girl Died)
फिल्म ‘दंगल’ से रातोंरात हिट होने के बाद सुहानी भटनागर ने स्क्रीन से दूरियां बना ली थीं। इस मूवी से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग जाती। लेकिन, सुहानी ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया था। इसकी वजह को लेकर बताया जाता है कि वो पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में भी सुहानी ने कहा था कि पढ़ाई के बाद वो फिर से सिनेमा में वापसी करेंगी।
Suggested Read: Rann Utsav: Gujarat’s Annual White Desert Carnival
इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। एक्ट्रेस सुहानी के निधन से मां-बाप समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि उनके निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।
कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया था। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
शरीर में भर गया था पानी(Suhani Bhatnagar Death)
सुहानी की उम्र बेहद कम थी। उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए कदम(Suhani Bhatnagar Death) रखा ही था कि उनकी मौत की खबर ने सबकाे हैरत में डाल दिया है। इस खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं। वे ‘दंगल’ गर्ल की पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन से वे सकते में हैं। फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी के निधन की वजह पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है।
दुर्घटना का शिकार हो गई थीं सुहानी
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सिडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उनसे उन्हें ऐसे साइड अफेक्ट्स हुए कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। सुहानी काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी ने ‘दंगल’ के जरिए ही बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।
Also read: आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने वाले आरोपी घर पर चला बुलडोजर