News

Chandrayaan-3 Landing: ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा

Chandrayaan-3 Landing Live News ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगाs

Chandrayaan-3 Landing: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।

Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

Chandrayaan-3 Landing on the Moon

इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहीर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

पूरी मानवता के लिए है चंद्रयान-3 मिशनः पीएम मोदी

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है।

विक्रम लैंडर के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Chandrayaan-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं साइटिस्टों को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, “भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।”

अमेरिका में बांटी जा रही हैं मिठाइयां

अमेरिका में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

विकसित भारत का शंखनाद: पीएम मोदी(PM Modi)

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकसित भारत का शंखनाद हुआ है।

Als Read: Chandrayaan-3 Landing Live: Time is ours… Preparation to create history in India, note the time of the people of the world – 06:04 pm

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp