News

Bihar Gas Cylinder Fire: पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग; 24 से अधिक लोग झुलसे

Bihar Gas Cylinder Fire

Bihar Gas Cylinder Fire: पूर्वी चंपारण के पलनवा में गुरुवार शाम को भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में शाम को खाना बन रहा था कि तभी अचानक से गैस लीक हो गई। गैस लीक होने से एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। आग देखते ही देखते फैलती चली गई। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar Gas Cylinder Fire

Bihar Gas Cylinder Fire

Gas Cylinder Fire पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

इस बीच सूचना मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद झुलसे लोगों को उपचार के लिए बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया।

Also Read: UPPSC Nursing Staff: नर्सिंग स्टाफ के 2240 पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख तक की है सैलरी

‘…आग तेजी से फैल गई’

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार(Bihar Gas Cylinder Fire), अच्छे साह के घर में खाना बन रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने गांव के लोग पहुंचे।

दो दर्जन लोग झुलसे

अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने के कारण करीब दो दर्जन लोग झुलस गए। इनमें रंजन साह, मिथलेश साह, काजल कुमारी ,साक्षी कुमारी, जगमति देवी, सोनू कुमार, मुकेश कुमार ,राहुल कुमार, जोधा साह, लालू साह और उसकी मां(Bihar Gas Cylinder Fire), संजू, मंजू, प्रदीप, पिंटू, कन्हैया साह आदि हैं।

Also Read: Elvish Yadav Snake Venom की पुलिस पूछताछ के बाद की बिगड़ी तबियत, सांप के जहर की तस्करी, सवाल-जवाब पर छूटे थे पसीने

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp