Bollywood

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़, इंफ्लुएंसर ने कृतिका मलिक पर वीडियो देखे

Bigg Boss OTT 3 Arman slaps Vishal

Bigg Boss OTT 3: शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पायल मलिक पसंद हैं। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में शो की पूर्व कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक आई थीं।

अनिल कपूर पर लगे भेदभाव करने के आरोप

Bigg Boss OTT 3

विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद से ही शो के फैंस अनिल कपूर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि होस्ट अनिल कपूर विशाल पांडे के साथ बेहद सख्त हैं। वो लगातार विशाल को टारगेट करते हैं।

बिग बॉस में आई हाथापाई की नौबत

Bigg Boss OTT 3

विशाल पांडे (Vishal Pandey) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, अरमान मलिक के 4 मिलियन से ज्यादा की फैन फॉलोइंग है। लेकिन ये यूट्यूबर वीडियो से ज्यादा दो शादियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विशाल और अरमान की शो में एक दूसरे से बनती नहीं है। दोनों के अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन इस बार तो नौबत हाथापाई पर आ गई।

अरमान ने मारा विशाल को थप्पड़(Arman slaps Vishal)

बिग बॉस में हो गई थप्पड़बाजी, विशाल पांडे

पायल के जाने के बाद अरमान और विशाल में इसी बात को लेकर बहस होने लगी। विशाल ने कहा कि उन्होंने गलत इंटेंशन से कृतिका के बारे में ऐसा नहीं कहा था। लेकिन अरमान ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसका प्रोमो देख यूजर्स को अभिषेक कुमार की याद आ गई, जिन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारा था।

क्या है पूरा मामला(Bigg Boss OTT 3)?

दरअसल, हाल ही में एक टास्क के बाद विशाल पांडे ने कृतिका मलिक(Arman slaps Vishal) को पसंद करने की बात कबूली थी। उन्होंने साथ बैठे लवकेश कटारिया से कहा था कि उन्हें एक बात का गिल्ट है। जब लवकेश ने उनसे पूरी बात पूछी तो उन्होंने कान में फुसफुसाते हुए कहा कि मुझे कृतिका भाभी अच्छी लगती हैं। लवकेश ने विशाल की बात सुनकर उन्हें तुरंत टोक दिया था। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने उस मुद्दे पर आवाज उठाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @siidx8

बताते चलें कि इस हफ्ते विशाल पांडे, रणवीर शौरी, मुनिषा, लव कटारिया, सना सुल्ताना, सना मकबूल, साई केतन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

Also Read: Shivani Kumari suddenly fainted while crying

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp