Bhopal Cops Rape: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के दो कांस्टेबलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मुख्य आरोपी ने बेटी की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर नाबालिग को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी अपने छोटे बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा.
हाइलाइट्स
- भोपाल में एसएएफ कॉन्स्टेबल ने किया रेप
- पीड़िता को बेटी की बर्थडे के नाम पर बुलाया
- दूसरा कॉन्स्टेबल और उसका बेटा देता रहा पहरा
- पुलिस ने दोनों कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार
- भोपाल में कॉन्स्टेबल ने किया रेप
दरअसल, भोपाल के जहांगीराबाद थाने में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्वालियर और धार स्थित विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ हैं। इनके खिलाफ पहले कमला नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.
22 जुलाई की शाम बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया
पीड़िता की एफआईआर के अनुसार धार में पदस्थ कॉन्स्टेबल संतोष सेन ने 22 जुलाई की शाम छह बजे पीड़िता को लाल परेड मैदान के पास बुलाया। उसने कहा था कि बेटी का बर्थडे है। उसके फोन पर पीड़िता करीब शाम साढ़े छह बजे वहां पर पहुंची तो संतोष सेन और उसका साथी जितेंद्र राजपूत खड़ा था। जितेंद्र राजपूत ग्वालियर में पोस्टेड है।

कार से ले गए साथ
दोनों पीड़िता को अपने साथ कार में ले गए। इस दौरान आरोपी संतोष सेन का मासूम बेटा भी कार में मौजूद था। बर्थडे के बहाने आरोपी एमपी नगर के प्रगति पेट्रोल पंप स्थित एक मकान में पीड़िता को ले गए।
सीढ़ी पर कॉन्स्टेबल और उसका बेटा देता रहा पहरा
इस दौरान आरोपी संतोष सेन पीड़िता को कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। दूसरा आरोपी जितेंद्र राजपूत और उसका बेटा सीढ़ी पर बैठकर पहरा देता रहा। घटना के बाद रात आठ बजे आरोपियों ने पीड़िता को शाही दरबार के पास छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई है।
दोनों गिरफ्तार(Bhopal Cops Rape)
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ अपहरण, रेप, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

