HomeUncategorizedAyodhya Ram Lalla Surya Tilak Video: भगवान रामलला का भव्य सूर्य तिलक,...

Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Video: भगवान रामलला का भव्य सूर्य तिलक, सूर्य की किरणों से जगमग हुआ प्रभु का लला

हमें फॉलो करें

Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Video: देशभर में आज राम नवमी (Ram Navami 2024) की धूम है। रामनगरी अयोध्या में यह रामनवमी विशेष है, क्योंकि रामलला (Ram Lalla Surya Tilak) का जन्मोत्सव नए मंदिर में मनाया जा रहा है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज विशेष यंत्र से सूर्य तिलक किया गया।

Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Video

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक(Ayodhya Ram Mandir) हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक किया गया।

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया। इससे पहले जगद्गुरु राघवाचार्य ने 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक(Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Video) किया। आज सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

Ramlala Surya Tilak Video

Ram Lalla Surya Tilak

- Advertisement -

सूर्य तिलक(Ayodhya Ram Mandir) के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक तक किरणें पहुंचाई गईं। अब तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या(Ramlala Suryatilak) पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है।

सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट पर पड़ते ही बिखेरा अद्भुत नजारा

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir bhagwan

आज के विशेष मौके के लिए रामलला की विशेष परिधान डिजाइन की गई है, जो पीले पीतांबर रंग की है। इसमें खादी और हैंडलूम का इस्तेमाल किया गया है। इस परिधान को तैयार करने में वैष्णो संप्रदाय के प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गोल्ड और सिल्वर धागों का इस्तेमाल हुआ है। रामलला के वस्त्रकार मनीष त्रिपाठी(Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Video) का कहना है कि रामलला के परिधान को तैयार करने में 20 से 22 दिन का समय लगता है। रामलला के वस्त्रों में मखमली कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि अंदर से सॉफ्ट रहे।

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

रामनवमी के पावन मौके पर अयोध्या में बुधवार को हेलिकॉप्टर से फूलों की बरसात की जाएगी। राम की पैड़ी, रामकोट, सरयू तट, धर्मपथ, रामपथ समेत पूरे रामजन्मभूमि परिसर में पुष्प वर्षा करके रामलला का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

Also Read: कब तक आएंगे कक्षा 10th का परिणाम, 10वीं रिजल्ट की ये हो सकती है Date

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

69th National Film Awards 2023 full list actor and actress Neha Malik लाल रंग की बिकनी में इंटरनेट पर छा गई ये एक्ट्रेस Apple Store launch in Mumbai: Tim Cook eats Vada pav with Madhuri Dixit, celebs pose with the CEO Nandini Gupta wins Femina Miss India 2023 Palak Tiwari ने खुलासा किया कि सलमान खान अपने सेट पर महिलाओं को ‘कम नेकलाइन’ पहनने की अनुमति नहीं देते हैं