HomeIndiaAnand Mohan Released आनंद मोहन आखिरकार जेल से रिहा, सुबह सहरसा जेल...

Anand Mohan Released आनंद मोहन आखिरकार जेल से रिहा, सुबह सहरसा जेल से आए बाहर

हमें फॉलो करें

Anand Mohan Released: बिहार के बाहुबली राजनेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन रिहा कर दिए गए हैं। गुरुवार की सुबह सुबह उन्हें 16 साल बाद जेल से रिहाई मिल गई। इससे पहले बेटे की सगाई के लिए वो पैरोल पर बाहर आए थे और बुधवार को ही उन्होंने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह 4 बजे ही उन्हें जेल से रिहाई दे दी गई।

दरअसल जेल प्रशासन को ऐसा लग रहा था कि सुबह के समय रिहाई करने पर जेल के सामने भीड़ जमा हो सकती है। इसीलिए आनंद मोहन(Anand Mohan Released) को भोर में 4 बजे छोड़ने का फैसला लिया गया, इसके लिए बुधवार की रात में ही सारे कागजी काम पूरे कर लिए गए। आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद वो 16 साल से जेल में थे।

आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में जेल में थे। उन्हें रिहा करने के लिए बिहार सरकार ने जेल नियमों में बदलाव किया, तब जाकर उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। आनंद मोहन(Anand Mohan Released) के साथ 27 अन्य कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद से नीतीश सरकार विरोधियों के निशाने पर हैं।

जनता आनंद मोहन(Anand Mohan Released) की रिहाई का करेगी विरोध-जी कृष्णैया की पत्नी

जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता आनंद मोहन की रिहाई का विरोध करेगी, उसे वापस जेल भेजने की मांग करेगी। उसे रिहा करना गलत फैसला है(Anand Mohan Released)।

डीएम जी कृष्णैया की बेटी बोली-ये अनुचित, नीतीश सरकार ने गलत मिसाल कायम की

एक बार फिर डीएम जी कृष्णैया के परिवार ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध जताया है। उनकी बेटी ने कहा कि आनंद मोहन सिंह का आज जेल से छूटना हमारे लिए बहुत दुख की बात है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। मैं नीतीश कुमार जी से अनुरोध करती हूं कि इस फैसले पर दोबारा विचार करें। इस फैसले से उनकी सरकार ने एक गलत मिसाल कायम की है। ये अनुचित है(Anand Mohan Released)।

Also Read: मारे गए IAS अधिकारी की पत्नी ने आनंद मोहन को रिहा करने के बिहार सरकार के कदम पर नाराजगी जताई

- Advertisment -
69th National Film Awards 2023 full list actor and actress Neha Malik लाल रंग की बिकनी में इंटरनेट पर छा गई ये एक्ट्रेस Apple Store launch in Mumbai: Tim Cook eats Vada pav with Madhuri Dixit, celebs pose with the CEO Nandini Gupta wins Femina Miss India 2023 Palak Tiwari ने खुलासा किया कि सलमान खान अपने सेट पर महिलाओं को ‘कम नेकलाइन’ पहनने की अनुमति नहीं देते हैं