आज से बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं:नियम रिजर्व बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू; 12 जनवरी से सिर्फ रात में बुकिंग

Date:

- Advertisement -

आज यानी, 29 दिसंबर से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

Tatkal ticket booking time in railway Tatkal ticket kitne din pahle book hota hai Sleeper & AC

रेलवे का नया नियम केवल जनरल कोटे में रिजर्वेशन के लिए है

रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज आज से लागू हो चुका है। वहीं दूसरे फेज में 5 जनवरी से और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा।

- Advertisement -
  • 29 दिसंबर से बिना आधार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुक नहीं होगी।
  • 5 जनवरी से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी।
  • 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।

फर्जी अकाउंट्स से बुकिंग रोकना इस नियम का मकसद

टिकट बुकिंग में बदलाव, रेलवे ने आधार वेरिफिकेशन किया अनिवार्य

इसका मकसद ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना है।

- Advertisement -

टिकट बुकिंग कितने बजे से शुरू होती है?

ट्रेन टिकट बुकिंग का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप सामान्य टिकट बुक कर रहे हैं या तत्काल, और कौन सी क्लास है; सामान्य बुकिंग सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होती है, लेकिन सुबह 8-10 बजे के बीच आधार-प्रमाणित यूजर ही बुक कर सकते हैं; तत्काल बुकिंग AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-AC (स्लीपर) के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है.

क्या ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी है?

1 जुलाई, 2025 से तत्काल बुकिंग के लिए आधार सत्यापन पहले से ही अनिवार्य है । 15 जुलाई से, ऑनलाइन, एजेंटों के माध्यम से और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर बुक किए गए टिकटों के लिए ओटीपी-आधारित आधार प्रमाणीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है।

क्या मैं सुबह 8 बजे से पहले जनरल टिकट बुक कर सकता हूं?

सामान्य कोटा सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक खुला रहता है, जबकि तत्काल कोटा सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक खुला रहता है। यदि आपने नॉन-एसी तत्काल कोटा बुक किया है, तो उसका काउंटर सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक खुला रहेगा।

ट्रेन में TTE गिरफ्तार करने के क्या नियम हैं?

रेल टिकट बुकिंग

इसमें आपको एक माह की सजा या 500 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं अगर कोई यात्री TTE के साथ अभद्रता करता है, उत्पात मचाता है और रेलवे के नियमों का उल्लघंन करता है, तो TTE रेलवे पुलिस को सूचित कर सकता है। इसके बाद रेलवे पुलिस (RPF) आपको गिरफ्तार कर कार्रवाई कर सकती है।

तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Quota)

AC क्लास (AC-1, 2, 3, CC, EC): सुबह 10:00 बजे से.
Non-AC क्लास (Sleeper, 2nd Seating): सुबह 11:00 बजे से.
एजेंट्स के लिए: अधिकृत एजेंट सामान्य लोगों के लिए बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर सकते हैं (AC के लिए 10:30 AM, Non-AC के लिए 11:30 AM).

जनरल रिजर्वेशन टिकट बुकिंग के नए नियम सवाल-जवाब में समझें…

सवाल 1: यह नियम क्यों लाया गया?

जवाब: टिकट दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम लगाने के लिए। इससे ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। शुरुआती 4 घंटे अब एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आम यूजर्स के पास बुकिंग का पूरा मौका होगा।

सवाल: टिकट बुकिंग के समय आधार कैसे काम करेगा?

जवाब: IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। बुकिंग के वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगा।

सवाल: 3 आधार नहीं है तो क्या टिकट बुक नहीं होगा?

जवाब: बिना आधार लिंक वाले यूजर्स शुरुआती 4 घंटों (विंडो ओपनिंग) में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही उन्हें मौका मिलेगा। फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है।

सवाल 4: स्टेशन काउंटर से टिकट लेने पर क्या बदलाव होगा?

जवाब: काउंटर पर भी OTP जरूरी है। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। यदि किसी और के लिए टिकट ले रहे हैं, तो उसका आधार और OTP भी जरूरी होगा।

सवाल 5: IRCTC पर आधार लिंक कैसे करें?

जवाब: IRCTC एप या वेबसाइट पर लॉग-इन करें। ‘My Profile’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar KYC’ विकल्प चुनें और डिटेल्स अपडेट करें।

सवाल 6: परेशानी होने पर मदद कहां से मिलेगी?

जवाब: बुकिंग या OTP की समस्या के लिए IRCTC हेल्पलाइन (139) पर कॉल करें। आधार संबंधी दिक्कत के लिए UIDAI के नंबर (1947) पर संपर्क करें। आप नजदीकी रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी मदद ले सकते हैं।

सवाल 7: क्या यह नियम पूरे देश के लिए है?

जवाब: हां, यह नियम पूरे भारत के सभी रेलवे जोन में लागू होगा। दिल्ली से मुंबई हो या चेन्नई, हर रूट की ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य है।

सवाल 8: रेलवे का 60 दिन का नियम क्या है?

जवाब: पहले आप यात्रा से 120 दिन (4 महीने) पहले टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन 1 नवंबर 2024 से रेलवे ने इसे घटाकर 60 दिन (2 महीने) कर दिया था। यानी ट्रेन छूटने की तारीख से अधिकतम 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन होता है। इसमें यात्रा का दिन शामिल नहीं होता।

  • समय: हर दिन सुबह 8:00 बजे अगले 60वें दिन के लिए बुकिंग शुरू होती है।
  • उदाहरण: अगर आपको 30 जून को यात्रा करनी है, तो इसकी बुकिंग 60 दिन पहले यानी 1 मई को सुबह 8 बजे खुलेगी।

IRCTC Train Ticket Booking Rules Aadhaar Authentication

IRCTC का AI-पावर्ड चैट बोट AskDISHA 2.0 आप को हिंदी(Tatkal ticket booking time in railway), इंग्लिश, गुजराती या अन्य भाषाओं में बोलकर अपना टिकट बुक करने की सुविधा देता है। इस खबर में जानिए बिना पासवर्ड के टिकट बुक और कैंसिल करने के आसान टिप्स.

Also Read: IRCTC New Rules: बिना आधार लिंक टिकट बुकिंग पर रोक — 29 दिसंबर से बदले नियम, जानिए पूरा सिस्टम

- Advertisement -

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related