HomeJobsRRB Group D Result 2022: घोषित हुए रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 1...

RRB Group D Result 2022: घोषित हुए रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 1 के नतीजे

हमें फॉलो करें

RRB Group D Result 2022 आरआरबी सिकंदराबाद  आरआरबी भोपाल आरआरबी कोलकाता आरआरबी गुवाहाटी ने ग्रुप डी/लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट की घोषणा 22 दिसंबर को कर दी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जोन-वाइज आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट घोषित करके लिंक एक्टिव कर दिए हैं। एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे के विभिन्न जोन में लेवल 1 के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती (RRC CEN 01/2022) की चयन प्रक्रिया के फर्स्ट राऊंड में आयोजित किए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा आज, 22 दिसंबर 2022 को कर दी गई है।

इससे पहले, तारीख ऐलान 13 दिसंबर को करते हुए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के मुताबिक आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 के परिणाम 24 दिसंबर या उससे पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानि वीरवार, 22 दिसंबर को को भी कर सकता है।

- Advertisement -

RRC लेवल 1 CBT रिजल्ट 2022 लिंक – RRB कोलकाता
RRC लेवल 1 CBT रिजल्ट 2022 लिंक – RRB सिकंदराबाद
RRC लेवल 1 CBT रिजल्ट 2022 लिंक – RRB भोपाल
RRC लेवल 1 CBT रिजल्ट 2022 लिंक – RRB गुवाहाटी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा के अंतर्गत आरआरसी लेवल 1 सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रेलवे जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे में उम्मीदवारों को औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद अपना परिणाम देखने के लिए अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें और RRC CEN 01/2022 के सेक्शन में एक्टिव किए गए लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले चरण यानि पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारी की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

RRB Group D Result 2022: कहां और कैसे देखें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट?
ऐसे में जबकि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा 24 दिसंबर से पहले भी हो सकती है तो 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित इन कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे अपना आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 कहां और कैसे देख सकते हैं। दरअसल, आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अलग-अलग की गई है। हर आरआरबी के अंतर्गत आने वाले रेलवे जोन के लिए आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 और चयनित उम्मीदवारों की सूची उस बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

69th National Film Awards 2023 full list actor and actress Neha Malik लाल रंग की बिकनी में इंटरनेट पर छा गई ये एक्ट्रेस Apple Store launch in Mumbai: Tim Cook eats Vada pav with Madhuri Dixit, celebs pose with the CEO Nandini Gupta wins Femina Miss India 2023 Palak Tiwari ने खुलासा किया कि सलमान खान अपने सेट पर महिलाओं को ‘कम नेकलाइन’ पहनने की अनुमति नहीं देते हैं