Bihar 2 Lakh Scheme 2025:- अब सभी महिलाओं को ₹2 लाख फ्री लोन नीतीश सरकार ऐलान, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

Date:

Bihar 2 Lakh Scheme 2025:- बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने के लिए एक बेहद खास योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम बिहार लघु उद्यमी योजना है. Bihar Laghu Udyami Yojana के अंतर्गत राज्य के हर गरीब परिवार की एक महिला को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता मुफ्त में दी जाएगी। यह राशि उन्हें अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए दी जा रही है,

Bihar Laghu Udyami Scheme 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि अब पात्र महिलाओं को एक बार में ₹2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Bihar 2 Lakh Scheme 2025 for Women: योजना से जुड़े परिवारों और महिलाओं को मिलेगा फायदा

Bihar Laghu Udyami Yojana 2025:-

Bihar 2 Lakh Scheme 2025

बिहार सरकार द्वारा की गई जाति आधारित आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के अनुसार, राज्य के कुल 2.76 करोड़ परिवारों में से लगभग 94 लाख परिवारों को आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में रखा गया है। इन परिवारों में सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग सभी शामिल हैं। इन्हीं गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार ने “बिहार लघु उद्यमी योजना 2025” की शुरुआत की है।

Bihar 2 Lakh Scheme 2025 के अंतर्गत, राज्य के 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) सक्रिय हैं, जिनसे 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रति परिवार की एक महिला को उद्यमी के रूप में विकसित करने हेतु ₹2 लाख तक की सहायता राशि दी जा रही है।

बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्कीम है, जिसके तहत राज्य के गरीब और बेरोजगार लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹2 लाख तक की मुफ्त वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना खासकर महिलाओं और जीविका समूह की सदस्याओं के लिए बनाई गई है। चयन प्रक्रिया मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर होती है। सहायता राशि तीन किश्तों में दी जाती है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। योजना का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना है।
Bihar Govt 2 Lakh Scheme 2025:- का मुख्य उद्देश्य राज्य की उन महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं और स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं। यह योजना राज्य में गरीबी को कम करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और गांवों में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹2 लाख की फुल ग्रांट राशि (100% अनुदान) के रूप में दी जाएगी।

इस पैसे को वापस नहीं करना होगा, यह पूरी तरह से मुफ्त सहायता होगी।

यह राशि तीन किश्तों में दी जाएगी(Bihar 2 Lakh Scheme 2025):

पहली किश्त: 25%

दूसरी किश्त: 50%

अंतिम किश्त: 25%

इस राशि से महिला छोटे पैमाने पर कारोबार शुरू कर सकती है जैसे – टेलरिंग यूनिट, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, बुनाई-कढ़ाई, टेक्सटाइल बिजनेस आदि।

परिवार की किसी एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा।

वह महिला जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।

परिवार बिहार जाति आधारित आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में पंजीकृत होना चाहिए।

परिवार की मासिक आय ₹6,000 या उससे कम होनी चाहिए।

SC, ST, OBC, EBC, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग – सभी पात्र हैं।

एक ही परिवार को एक बार इस योजना का लाभ मिलेगा।

योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

आधार कार्ड (बिहार पते के साथ)

आय प्रमाण पत्र (₹6000 से कम मासिक आय दर्शाने वाला)

जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/SC/ST हेतु)

उम्र प्रमाण पत्र

दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

जीविका समूह की सदस्यता प्रमाण पत्र

किन व्यापार गतिविधियों को मिलेगा समर्थन?

योजना के तहत 63 प्रकार के व्यवसायों को प्राथमिकता दी गई है, जैसे:

हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग

सिलाई-कढ़ाई व बुनाई

ब्यूटी पार्लर

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ

सैलून/दुकान/रेस्टोरेंट

डेयरी एवं पशुपालन

इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग

टेक्सटाइल बिजनेस

रेडीमेड कपड़ों की यूनिट आदि

क्या है Bihar Mahila Rojgar Yojana की हाईलाइट्स

प्रत्येक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा और उसे किसी भी आजीविका संबंधी गतिविधि शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

शुरुआत में ₹10,000 की वित्तीय सहायता सीधा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी गयी।
आगे चलकर, जरूरत और सफलता के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जा सकती है।

यह सहायता राशि अनुदान (ग्रांट) के रूप में है, शुरुआती पैसे लौटाने की जरूरत नहीं।

Bihar Mahila Rojgar Yojana हाईलाइट्स

विशेषता (Feature)

विवरण (Details)

उद्देश्य (Objective)

बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सहायता

लाभार्थी संख्या (Target)

75 लाख महिलाएं (75 Lakh Women)

प्रारंभिक सहायता राशि (Initial Grant)

₹10,000 सीधे बैंक खाते में (via DBT, one-time grant)

अतिरिक्त सहायता (Additional Support)

आवश्यकता/सक्सेस की स्थिति में ₹2 लाख तक अतिरिक्त सपोर्ट

पात्रता (Eligibility)

18-60 वर्ष बिहार स्थायी निवासी, विवाहित, जीविका/SHG सदस्य

लागू क्षेत्र (Scope)

शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

ऑनलाइन (mmry.brlps.in) या ग्राम स्तर फॉर्म/SHG नेटवर्क द्वारा

क्रियान्वयन (Implementation)

ग्रामीण क्षेत्र : ग्रामीण विकास विभाग; शहरी क्षेत्र : नगर विकास विभाग

सहायता का स्वरूप (Nature of Assistance)

अनुदान (Grant, Repayment not required)

भविष्य का मूल्यांकन (Follow-up)

6 माह पश्चात व्यवसाय स्थिति के आधार पर आगे की सहायता संभव

उद्देश्यपूर्ण क्षेत्र (Purposeful Areas)

कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, बुनाई, सिलाई, लघु व्यवसाय

 

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ:

इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

कुल 7,500 करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है।

क्या हर महीने खाते में आएंगे ₹10,000?

नहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 हर महीने नहीं मिलेंगे। यह शुरुआती सहायता राशि है जो एक बार डीबीटी से दी जाएगी। आगे जरूरत अनुसार महिलाओं को ₹2 लाख तक अतिरिक्त मदद मिल सकती है।

Mukhyamantri mahila rojgar yojana किसे मिलेंगे 10,000 रुपये:

  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
  • उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • विवाहिता हो और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related