Bhopal Rape News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया
Bhopal Rape News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, एक मुस्लिम युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने (Bhopal Rape News) पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
सहेली ने करवाया थी आरोपी से पहचान
Bhopal Rape News: मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने (Bhopal Rape News) इस वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक उसे घुमाने लेकर गया और कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Bhopal Rape News: आरोपी युवक ने शादी का वादा कर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता था। इसके साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी (Bhopal Rape News) देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं। इन सब बातों से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा से 40 हजार ऐंठे, एक लाख मांग रहा था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख मांग रहा था। पीड़िता ने किसी तरह 40 हजार एकत्रित का औसाफ अली खान को दे दिए। इसके बाद आरेपी 60 हजार और मांग रहा था। पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया।
धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। आरोपी कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। आरोपी के बैकग्राउंड के संबंध में भी जानकारी खंगाली जा रही है।

