Site icon The Best Asian News Websites, Trending, Latest, Viral

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता बने एल्विश यादव, रचा ये इतिहास

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav

Bigg Boss Ott 2 Winner बिग बॉस ओटीटी हाउस में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी। शो में यूट्यूबर ने रोजाना नए-नए धमाके किए। फिर चाहे वह अविनाश सचदेव से लड़ाई हो या फिर अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के साथ दोस्ती ही क्यों न हो। अपनी बिग बॉस की जर्नी में उन्होंने घरवालों को खूब हंसाया।

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता बने एल्विश यादव, रचा ये इतिहास

Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: 17 जून से शुरू हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का सफर आज सोमवार यानी 14 अगस्त को खत्म हो गया है। दो महीनों के इंतजार के बाद इस शो इसका विनर मिल गया है। वजीराबाद के एल्विश यादव ने ये खिताब अपने नाम किया है।

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहे एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी हाउस में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी। शो में यूट्यूबर ने रोजाना नए-नए धमाके किए। फिर चाहे वह अविनाश सचदेव से लड़ाई हो या फिर अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के साथ दोस्ती ही क्यों न हो। अपनी बिग बॉस की जर्नी में उन्होंने घरवालों को खूब हंसाया।

कौन हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं, जो शॉर्ट फिल्में बनाते हैं। यूट्यूब की बदौलत ही उन्हें काफी लोकप्रियता मिली हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 से की थी। इतने सालों की मेहनत उनकी आज रंग ला रही है। एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एल्विश यादव’ के नाम से। उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल पर वह रोस्ट वीडियोज बनाते हैं वहीं दूसरे पर डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं।

कहां का रहने वाले हैं एल्विश यादव

25 साल के यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के पास, वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वजीराबाद गांव में उनका परिवार रहता है। वह गुरुग्राम के सेक्टर 58 में अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर रहते हैं। बता दें, एल्विश फाउंडेशन भी चलाते हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह ‘सिस्टम क्लोदिंग’ के संस्थापक हैं। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है।

Also Read: Bigg Boss OTT 2 Finale: Elvish Yadav Won Season 2 Against Abhishek

Exit mobile version